Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउजागर हुआ सच : शासकीय एकीकृत शाला नगझर की भूमि पर खुलेआम...

उजागर हुआ सच : शासकीय एकीकृत शाला नगझर की भूमि पर खुलेआम अवैध कब्जा

मूकनायक समाचार/सत्यशील गोंडाने ( बालाघाट)

शासकीय एकीकृत शाला नगझर की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का वर्षों से सिमाकंन नहीं होने का मामला सामने आया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वीडियो के माध्यम से उजागर हुआ है। मौके पर पत्रकारों की टीम गयी जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शाला की भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा निजी उपयोग हेतु कब्जा किया गया है, जबकि यह भूमि वर्ष 1970 से शासकीय अभिलेखों में स्कूल के नाम दर्ज बताई जा रही है।
परिसर की सीमा के भीतर कयी असामाजिक तत्वों एवं अन्य गतिविधियां होती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि शासकीय भूमि पर बिना किसी अनुमति के अतिक्रमण किया गया है। यह कब्जा न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर बच्चों की शिक्षा एवं उनके अधिकारों पर कुठाराघात है।
बच्चों के खेल मैदान पर कब्जा
वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि जिस भूमि का उपयोग बच्चों के खेलकूद, प्रार्थना सभा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए होना चाहिए था, उस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इससे स्कूल का वातावरण प्रभावित हो रहा है और बच्चों को सीमित स्थान में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रशासनिक लापरवाही उजागर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कब्जे की जानकारी संबंधित पंचायत, राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग को पहले से होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तो सामने आने के बाद भी यदि प्रशासन मौन रहता है तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने मांग की है कि—
वीडियो को साक्ष्य मानते हुए तत्काल राजस्व जांच कराई जाए
शासकीय शाला भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए
दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए
भविष्य में शाला भूमि की सुरक्षा के लिए स्थायी सीमांकन कराया जाए।
सवाल कायम
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वीडियो में सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है, तो फिर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं? क्या शासकीय स्कूल की भूमि पर कब्जा करना अब सामान्य बात हो गई है?
यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला आने वाले समय में बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर संकट बन सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments