
मूकनायक समाचार- सत्यशील गोंडाने
(बालाघाट)
खैरलांजी -/कंटगी -छतेरा -में शर्कल समितियों के माध्यम से माता रमाई अंबेडकर जयंती भव्य रूप से संपन्न
जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम छतेरा में शर्कल समितियों के माध्यम से माता रमाई अंबेडकर जन्मदिन जयंती समारोह श्रद्धा, विनम्रता एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माता रमाई अंबेडकर के त्याग, संघर्ष और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा सामाजिक समानता, शिक्षा और बौद्ध मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
समारोह में ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच महोदया अनिता नेकराम सोनवाने की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय जामुनकर, उत्तम भालेराय, नरेश चौधरी, संदीप नंदेश्वर, रीना नंदेश्वर, प्रीति चौधरी, चैतन्य जामुनकर सहित ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, उपासक-उपासिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रीय सामाजिक चिंतक तथा मूकनायक समाचार से जुड़े कंटगी, खैरलांजी एवं वारासिवनी क्षेत्र के सामाजिक बड़ी बात संरपच प्रतिनिधि नेकराम सोनवाने ने रमाई के योगदान को न भूलाने एवं संविधान शिल्पकार विश्व रत्न परम् पुज्य बोधिसत्व डां भिमराव आम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा आज रमाई का त्याग और बलिदान है।कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में माता रमाई अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक चेतना के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार और संविधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में आयोजक शर्कल समितियों द्वारा सभी अतिथियों, ग्रामीणजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

