Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में फिल्म ‘रमाई’ के पोस्टर का भव्य विमोचन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में फिल्म ‘रमाई’ के पोस्टर का भव्य विमोचन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में फिल्म ‘रमाई’ के पोस्टर का भव्य विमोचन

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़

प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के अवसर पर सामाजिक एवं वैचारिक संदेश से परिपूर्ण फिल्म ‘रमाई’ के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। यह विमोचन विश्व विख्यात बौद्ध भिक्षु भंते आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंते जी ने फिल्म की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उपस्थित विशाल जनसमूह से इस फिल्म को अधिक से अधिक संख्या में देखने और इसके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
भंते सुरई ससाई जी ने कहा कि फिल्म ‘रमाई’ सामाजिक चेतना, मानवता, समानता और बौद्ध मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। ऐसी रचनात्मक और उद्देश्यपूर्ण फिल्मों को समाज का व्यापक सहयोग मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सचिव शैलेन्द्र डोंगरे, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, छत्तीसगढ़ विभागीय जांच अधिकारी दिलीप वासनिकर, रायपुर संभागीय आयुक्त महादेव कांवरे, नगर पालिका परिषद अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फिल्म ‘रमाई’ के निर्माता राजकुमार रामटेके ने बताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक परिवर्तन, आत्मसम्मान और वैचारिक जागरूकता लाने की सोच से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर जागरूक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर फिल्म के आर्ट डायरेक्टर प्रवीण वासनिक, प्रोडक्शन हेड शैलेन्द्र भगत, मीडिया प्रभारी आशीष चौहान, डॉ. के.एम. कांबले, सुनील रामटेके, महेश चंद्रिका पुरे, सारंग हुमने सहित देश-विदेश से आए भिक्षु संघ तथा लाखों की संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का वातावरण बौद्ध धम्म, सामाजिक एकता और रचनात्मक चेतना से ओत-प्रोत रहा। सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह ने फिल्म ‘रमाई’ को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने और इसके उद्देश्य में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments