Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशधार बगोध (नगवाई )से लापता युवक का शव ब्यास नदी से हुआ...

धार बगोध (नगवाई )से लापता युवक का शव ब्यास नदी से हुआ बरामद

ठाकुर दास भारती । नगवाईं क्षेत्र में ब्यास नदी से शनिवार रात पिछले दो दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद राफ्ट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।परिजनों के अनुसार मृतक की पहचान जगदीश कुमार पुत्र हीरा लाल, निवासी धार बगोध, ग्राम पंचायत फर्श के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की उपरोक्त की गुमशुदगी की रपट थाना थालौट में परिजनों के द्वारा करवाई गई थी | लेकिन परिजनों को एक दिन बाद ही बेटे की मौत की ख़बर मिली है | जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक लाश को ब्यास की लहरों के बीच देखा तो तत्काल थाना औट को सूचित किया गया थाना थलौट की टीम ने मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की मदद से लाश को ब्यास से बाहर निकला पुलिस द्वारा परिजनों को भी मौक़े पर बुलाया गया था जहाँ पर परिजनों ने लाश की पहचान की है | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments