सरपंच अनिस खान के नेतृत्व में चार साल बेमिसाल


मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
लालबर्रा (बालाघाट)।लालबर्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पाढरवाणी में बीते चार वर्षों में हुए विकास कार्यों की तस्वीर अब ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। गांव के विभिन्न हिस्सों में कराए गए निर्माण और जनसुविधा से जुड़े कार्य सरपंच अनिस खान के नेतृत्व में हुए सुनियोजित विकास की गवाही दे रहे हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा साझा किए गए वीडियो और प्रत्यक्ष दृश्य में गांव की सीमेंट-कांक्रीट सड़कें, नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण साफ तौर पर नजर आ रहा है। पंचायत भवन, गलियों और आवासीय क्षेत्रों में कराए गए कार्यों से गांव का बदला हुआ स्वरूप सामने आया है।
ग्रामीणों को मिली राहत, सुविधाओं में हुआ इजाफा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इन विकास कार्यों से आवागमन सुगम हुआ है, बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है तथा स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिला है। गांव में दिख रही व्यवस्थाएं इस बात का प्रमाण हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन कागजों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर हुआ है।
बुनियादी सुविधाओं पर रहा विशेष फोकस
सरपंच अनिस खान के चार वर्षीय कार्यकाल में ग्राम पंचायत पाढरवाणी ने बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के विकास कार्य पंचायत की सक्रियता और जवाबदेही को दर्शाते हैं।
विकास की दिशा में आगे बढ़ता गांव
कुल मिलाकर ग्राम पंचायत पाढरवाणी आज विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है। किए गए कार्य न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं, बल्कि भविष्य में ग्रामीणों को और अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

