मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद की भानपुर तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं नवागत पुलिस अधीक्षक यसवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिससे प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, पुलिस, विकास, पंचायत, बिजली, आवास तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही रिपोर्ट प्राप्त की। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।
शेष 46 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही या उदासीनता बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नवागत पुलिस अधीक्षक यसवीर सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू हिंसा एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार, तहसीलदार पंकज गुप्ता, गौर, वाल्टरगंज एवं सोनहा थाना क्षेत्र की पुलिस, खंड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर, रामनगर के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें, ताकि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।
समाधान दिवस के सफल आयोजन से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना

