Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहज़ारों मशालों की रोशनी में गूंजा जन आक्रोश, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़...

हज़ारों मशालों की रोशनी में गूंजा जन आक्रोश, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ हुंकार

हज़ारों मशालों की रोशनी में गूंजा जन आक्रोश, भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ हुंकार 🔥

मूकनायक कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत गुरुवार को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बोदरी में जिलास्तरीय मशाल यात्रा एवं जन आक्रोश सभा का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू किशन यादव एवं बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन शामिल हुए।
मशाल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक, पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल उपस्थित रहे।
गुरुवार शाम 7 बजे चकरभाठा के अचानकपुर चौक से हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और नगर भ्रमण करते हुए झूलेलाल मंदिर पहुंचे, जहाँ यात्रा जन आक्रोश सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि
“मोदी सरकार मनरेगा की कानूनी गारंटी को समाप्त कर ग्रामीणों से रोजगार का अधिकार छीन रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान होगा।”
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के कारण लाखों किसानों की धान खरीदी नहीं हो पाई, जिससे किसान मजबूरन अपना धान औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचने को विवश हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, जबकि सरकार में बैठे मंत्री करोड़ों का धान “मुसवा” के नाम पर डकार रहे हैं।
सभा को विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, गीतांजलि कौशिक एवं प्रमोद नायक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, प्रमोद नायक, विवेक बाजपेयी, मनहरण कौशिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू किशन यादव, बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू, संत सर्वे, वसीम ख़ान, भास्कर वर्मा, राजेश साहू, दिवाकर दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments