Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन युवतियाँ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

तीन युवतियाँ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र से तीन युवतियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सोनहा पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को ग्राम तुसयाल निवासी श्रीमती गुड़िया देवी पत्नी संतोष निषाद थाना सोनहा पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री सुमन (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्री संध्या (उम्र लगभग 18 वर्ष) तथा उनकी पुत्री की सहेली सरिता पत्नी चन्दन निषाद (उम्र लगभग 20 वर्ष) सुबह घर से पढ़ाई के लिए निकली थीं।

बताया गया कि तीनों युवतियाँ संतकबीर शंकरदास इंटर कॉलेज, मोहम्मदनगर पढ़ने के लिए गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनहा पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रपट संख्या 46, समय 21:27 बजे दिनांक 04.02.2026 को तीनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचित कर दिया है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यदि किसी को इन युवतियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments