भिलाई में 8 फरवरी को मातोश्री रमाई जयंती समारोह का आयोजन
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
भिलाई
महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति दुर्ग–भिलाई (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मातोश्री रमाई जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सेक्टर–6 स्थित दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, बुद्ध विहार, भिलाई में संपन्न होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि आयुष्यमान नरेंद्र मेश्राम (फुले–शाहू–आंबेडकरी विचारवंत, गोंदिया महाराष्ट्र) होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष्यमान संदीप कोल्हाटकर (सामाजिक कार्यकर्ता, राजनांदगांव), आयुष्यमान अरविंद चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, समता सुरक्षा सेना छत्तीसगढ़), आयुष्यमती वर्षा बागड़े (अध्यक्ष, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा भिलाई) एवं आयुष्यमान विनोद वासनिक (अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा 1119, भिलाई) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष्यमती डॉ. सरोज बौद्ध (असिस्टेंट प्रोफेसर, धनोरा दुर्ग एवं धम्म प्रचारिका) करेंगी, जबकि कार्यक्रम की प्रस्तावक आयुष्यमती अल्का बौद्ध (महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन, दुर्ग/भिलाई महिला प्रकोष्ठ) होंगी।
आयोजक संस्था ने समस्त बौद्ध-आंबेडकरी अनुयायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


