Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजिले में शहरी व ग्रामीण बीट प्रणाली सुदृढ़24×7 गश्त, अपराध नियंत्रण और...

जिले में शहरी व ग्रामीण बीट प्रणाली सुदृढ़24×7 गश्त, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर

जिले में शहरी व ग्रामीण बीट प्रणाली सुदृढ़
24×7 गश्त, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम जनता से प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से समस्त थाना क्षेत्रों में बीट प्रणाली (Beat System) को मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार प्रभावी रूप से लागू किया गया है।
बीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों, असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी आगंतुकों, किरायेदारों एवं नवागंतुकों की नियमित जानकारी संधारित की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित कर प्रारंभिक सूचनाओं का संकलन, अपराध की रोकथाम तथा जन-विश्वास को मजबूत किया जाएगा।
बीट में आवंटित मोटरसाइकिलों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे पुलिस की सतत उपस्थिति एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी। इससे पुलिस की दृश्यता बढ़ेगी, त्वरित कार्रवाई संभव होगी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी।
इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक बीट क्षेत्र में 06 आरक्षक तैनात किए गए हैं, जो प्रातः, सायं एवं रात्रि—तीन शिफ्टों में 24×7 गश्त एवं निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
शहरी बीट क्षेत्रों में बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थान, स्लम बस्तियाँ, स्कूल-कॉलेज, एटीएम, बस एवं रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थलों को शामिल किया गया है। वहीं ग्रामीण बीट प्रणाली के अंतर्गत 3 से 6 ग्राम, खेत-खलिहान, जलस्रोत, वन सीमा क्षेत्र, बंदोबस्त क्षेत्र एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों को कवर किया गया है।
बीट अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधी तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखें। नशा, जुआ-सट्टा, चोरी, नकबजनी, छेड़छाड़ एवं गुंडागर्दी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इसके नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने हेतु कठोर कदम उठाए जाएंगे।
बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, दुकानदारों, चौकीदारों, सरपंच, कोटवार एवं शिक्षकों से निरंतर संपर्क स्थापित किया जाएगा। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य सामुदायिक रूप से संवेदनशील मामलों की समय रहते जानकारी लेकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
रात्रिकालीन गश्त विशेष रूप से रात्रि 12:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य प्रभावी रूप से की जाएगी। प्रत्येक बीट में बीट रजिस्टर/बीट डायरी का नियमित संधारण, अपराध मानचित्रण, घटनाओं का विश्लेषण तथा प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवं क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments