12 फरवरी को आम हड़ताल: मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बिलासपुर में होगा जोरदार शक्ति प्रदर्शन
बिलासपुर।
केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही मजदूर-किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 फरवरी 2026, गुरुवार को देशव्यापी आम हड़ताल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद बिलासपुर द्वारा नेहरू चौक, बिलासपुर में सुबह 11 बजे से विशाल आमसभा एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी-भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को गुलामी की ओर धकेल रही है। ठेका प्रथा, 12 घंटे काम, कम वेतन, बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण और स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता पर हमला किया जा रहा है। किसानों को कर्ज में डुबोया जा रहा है, जबकि बड़े पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं।
पार्टी ने कहा कि गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं, बिजली-पानी-मेडिकल जैसी बुनियादी सुविधाएं छिनी जा रही हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों पर खुलेआम हमला हो रहा है। इन नीतियों के खिलाफ अब सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष जरूरी है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मजदूरों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं और आम जनता से अपील की है कि वे 12 फरवरी को नेहरू चौक पहुंचकर आम हड़ताल को सफल बनाएं और सरकार को स्पष्ट संदेश दें कि अन्याय, शोषण और तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
— विनीत
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
जिला परिषद, बिलासपुर (छ.ग.)
✊ मजदूर-किसान एकता ज़िंदाबाद
✊ चार लेबर कोड रद्द करो
✊ महंगाई रोको, काम दो
✊ ठेका प्रथा बंद करो
✊ गरीबों के घर तोड़ना बंद करो
✊ 200 दिन काम, 700 रुपये मजदूरी दो
✊ कर्ज माफी हमारा अधिकार
✊ निजीकरण बंद करो
✊ सबको शिक्षा, सबको काम
✊ काम दो, दाम दो — वरना गद्दी छोड़ दो

