Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedकबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 31 जनवरी को नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य...

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 31 जनवरी को नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 31 जनवरी को नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

दामाखेड़ा
श्री सदगुरु कबीर साहब की असीम कृपा से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में संत समागम समारोह (माघ मेला) का भव्य आयोजन 23 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह आयोजन पंथ श्री हजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब एवं पंथ श्री हजूर श्री उदितमुनि नाम साहब के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
इसी क्रम में नारी वीरांगना के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे से विशाल निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में किया जाएगा। शिविर में सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू द्वारा महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की गहन जाँच एवं परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नारी वीरांगना के संचालक उनमुनि साहेब रहेंगे। सहयोगी चिकित्सकों के रूप में डॉ. स्नेहा केसरी एवं डॉ. दामिनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इन समस्याओं की होगी निःशुल्क जाँच
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं से संबंधित सभी प्रमुख समस्याओं की जाँच की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएँ (अनियमितता, दर्द, संक्रमण)
किशोरावस्था (13 से 20 वर्ष) में होने वाले शारीरिक परिवर्तन
प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक एवं परिवार नियोजन
यौन संचारित संक्रमण (STI) एवं उनसे बचाव
शारीरिक कमजोरी, असामान्य दर्द एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ शामिल हैं।
////संत समागम समारोह का कार्यक्रम विवरण///

30 जनवरी: श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की आम सभा
31 जनवरी: आमीन माता महिला मंडल की आम सभा एवं नारी वीरांगना स्वास्थ्य शिविर
1 फरवरी: सात्विक आनंदी चौका आरती
2 फरवरी: सामूहिक दीक्षांत समारोह
3 फरवरी: चलावा चौका आरती एवं आनंदी चौका आरती
समारोह के दौरान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक भोजन भंडारे की विशेष व्यवस्था रहेगी।
महिलाओं से विशेष आग्रह
आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त माताओं एवं बहनों से अपील की है कि स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु महिलाओं का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या को छिपाने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और 31 जनवरी 2026 को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ।
— नारी वीरांगना
समर्पित आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments