Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसुन्नी नगीना मस्जिद तारबहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सुन्नी नगीना मस्जिद तारबहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सुन्नी नगीना मस्जिद तारबहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर।

26 जनवरी को तारबहार स्थित सुन्नी नगीना मस्जिद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देश की आज़ादी और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा आपसी भाईचारे, कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
गणतंत्र दिवस का यह आयोजन पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें कमेटी के सदस्यों ने देश की तरक्की और शांति के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments