Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर में बौद्ध समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

बिलासपुर में बौद्ध समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

बिलासपुर में बौद्ध समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर

डॉ. आंबेडकर सामाजिक भवन, मगरपारा में बौद्ध समाज बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर की गई।
इस अवसर पर बौद्ध समाज बिलासपुर के संरक्षक महेश चंद्रिकापुरे, नरेंद्र रामटेक एवं अशोक वाहने द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं त्रिशरण-पंचशील का वाचन हुआ।
सभा को संरक्षक महेश चंद्रिकापुरे, नरेंद्र रामटेक, अशोक वाहने एवं माननीय सुखनंदन मेंश्राम ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश हुमने ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. आंबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य कुणाल रामटेक ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति रही, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments