भिलाई।
संविधान चौक में गणतंत्र दिवस
पर किया गया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
भिलाई।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के संविधान चौक में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम में नितेश बागड़े, बी.आर. रंगारी (अधिवक्ता), एम.एस. राव, सितेंद्र गजभिए, डी.पी. लोखंडे, गणपत राव टेंभुरकर, निकुंज गजभिए, दीनदयाल घोड़ेश्वर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करना और गणतंत्र दिवस के वास्तविक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक रहा।


