Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता...

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया दूसरा स्थान

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया दूसरा स्थान


बिलासपुर! गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर स्थित बेबीलोन में आयोजित मिस छत्तीसगढ़ सौंदर्य प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के ग्राम गनियारी की होनहार बेटी आराध्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।

इस भव्य आयोजन का सफल संचालन एस.एस. फाउंडेशन रायपुर द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आराध्या गुप्ता का चयन द्वितीय स्थान के लिए होना उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन का प्रमाण है।

आराध्या गुप्ता, पिता रामेश्वर गुप्ता, माता प्रतिभा गुप्ता की पुत्री हैं तथा दिव्यांश गुप्ता और सिद्धि गुप्ता की बहन हैं। वे ग्राम गनियारी के प्रतिष्ठित व्यापारी रघुनंदन गुप्ता की नातिन हैं।

आराध्या की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments