मूकनायक
जन चेतना भारत (जेसीबी) पार्टी द्वारा बिलासपुर स्थित राज्य कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जन चेतना भारत (जेसीबी) पार्टी द्वारा बिलासपुर स्थित राज्य कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय पहल करने के सुझाव दिए।
बैठक की अध्यक्षता जन चेतना भारत पार्टी के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए जनता से सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अलीम अंसारी (जोन प्रभारी, बिलासपुर), खगेश प्रसाद (तहसील प्रभारी, बोदरी), मनोज जांगड़े (तहसील प्रभारी, पथरिया), रवि यादव (तहसील प्रभारी, बिल्हा) सहित हसन अली, सुरेश ध्रुव, संत कुमार, कुंजबिहारी, महेश यादव, जन्तराम, सत्तू कोशले, महेंद्र पाण्डे एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जन चेतना भारत पार्टी द्वारा संविधान के मूल्यों पर चलते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया गया। साथ ही समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


