मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले ऐतिहासिक समाचार पत्र मूकनायक के पुनः प्रचार-प्रसार की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद लालमणि को मूकनायक अखबार भेंट कर उसके उद्देश्य और विचारधारा की जानकारी दी गई। पूर्व सांसद लालमणि ने अखबार को ध्यानपूर्वक देखा और इसके पुनः प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिलाधिकारी स्टेनो सूर्य लाल कनौजिया, सेवानिवृत्त कानूनगो राम सुमेर कनौजिया, सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवराम कनौजिया, विश्राम राव (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मूकनायक अखबार की विषयवस्तु, भाषा और सामाजिक सरोकारों की खुलकर प्रशंसा की।
उपस्थित लोगों ने कहा कि मूकनायक अखबार का पुनः लोगों के बीच आना अत्यंत गर्व और खुशी की बात है। बाबा साहब द्वारा शुरू किया गया यह अखबार दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज रहा है और आज के समय में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। लोगों ने उत्साहपूर्वक कहा कि यह अखबार समाज को जागरूक करने, अधिकारों के प्रति सजग बनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का कार्य करेगा।
वहा पर उपस्थित लोगो ने यह भी कहा गया कि मूकनायक केवल एक अखबार नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो सामाजिक समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाता है। संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सभी ने सराहना की और विश्वास जताया कि यह अखबार आने वाले समय में युवाओं और समाज के हर वर्ग को प्रेरित करेगा।

