Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय बालिका दिवस पर NSS स्वयंसेविकाओं की जागरूकता पहल

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर NSS स्वयंसेविकाओं की जागरूकता पहल

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर NSS स्वयंसेविकाओं की जागरूकता पहल

मूकनायक

बिलासपुर

उषा देवी मेमोरियल कॉलेज, सकरी (बिलासपुर) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गोदग्राम परसदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर NSS स्वयंसेविकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की बालिकाओं के साथ-साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा की छात्राओं को भी Good Touch एवं Bad Touch के विषय में सरल व सहज भाषा में जानकारी दी गई, जिससे वे सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के अंतर को समझ सकें तथा किसी भी असहज स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को सूचित कर सकें। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर शिकायत करने संबंधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम सरपंच जगत राम साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती वस्त्रकार एवं सहायिका श्रीमती शाहिदा खान का भी सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना ताम्रकार ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा महाविद्यालय प्रशासन समिति के सम्माननीय सदस्यों द्वारा NSS इकाई की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की बालिकाओं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा की छात्राओं, ग्राम प्रतिनिधियों एवं NSS स्वयंसेविकाओं तानुष मोहले, निकिता मोहले, जया गुप्ता, कीर्ति बघेल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments