Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभिरिया कस्बे में पुलिस का सख्त संदेश: पैदल गश्त से दिखी कानून...

भिरिया कस्बे में पुलिस का सख्त संदेश: पैदल गश्त से दिखी कानून की ताकत

मूकनायक/ इन्द्रसेन गौतम ब्लॉक रिपोर्टर बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरिया कस्बे में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त कर सख्त संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के स्पष्ट निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसकी निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने की, जबकि नेतृत्व सोनहा थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने संभाला।

पैदल गश्त के दौरान थाना अध्यक्ष महेश सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचे। अचानक हुई इस सक्रिय पुलिस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखा, वहीं असामाजिक तत्वों में हलचल मच गई।

गश्त के दौरान थाना अध्यक्ष ने अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और नियमित गश्त को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और बिना किसी दबाव के उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

थाना अध्यक्ष महेश सिंह की सतर्कता, अनुशासित नेतृत्व और मौके पर लिए गए त्वरित निर्णयों से पुलिस कार्रवाई और अधिक प्रभावी नजर आई। पैदल गश्त के बाद भिरिया कस्बे में पुलिस की मजबूत मौजूदगी साफ महसूस की गई, जिससे आम नागरिकों ने राहत की सांस ली।

इस अभियान ने यह साफ कर दिया कि सोनहा थाना क्षेत्र में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments