Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized*बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाने के खिलाफ और मध्य प्रदेश विद्युत...

*बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाने के खिलाफ और मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल पुनः शुरू करने की मांग को लेकर भाकपा का प्रदर्शन : मुख्य मंत्री को ज्ञापन

*बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाने के खिलाफ और मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल पुनः शुरू करने की मांग को लेकर भाकपा का प्रदर्शन : मुख्य मंत्री को ज्ञापन

मूकनायक

*भोपाल ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी प्रदर्शन के आव्हान के तहत आज 23 जनवरी को भोपाल के इतवारा क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाने के खिलाफ और मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल पुनः शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री के लिए ज्ञापन स्थानीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह बघेल को सौंपा गया।

प्रदर्शन के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने उक्त ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि ” भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मांग है कि बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाने को रोका जाए।इसे ऐच्छिक किया जाए।मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल पुनः स्थापित कर बिजली की आपूर्ति को निजीकरण से मुक्त किया जाए।बिजली की दरों में वृद्धि वापस ली जाए और एक समान दरों पर शुल्क निर्धारण किया जाए। बिजली की अघोषित कटौती को समाप्त कर किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।परीक्षाओं की अवधि में किसी भी तरह की बिजली कटौती नहीं हो।धार्मिक आयोजनों में बिजली की अवैध आपूर्ति रोकने हेतु कड़ी कार्रवाई की जाए।बिजली के अवैध कनेक्शन होने पर तत्काल इसे बन्द किया जाए। इन मांगों को लेकर भाकपा का आन्दोलन विभिन्न स्तरों पर जारी रहेगा। “
प्रदर्शन के अवसर पर मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।

भाकपा के प्रदर्शन में भाकपा नेता कॉमरेड सत्यम पाण्डे,कॉमरेड फिदा हुसैन ,कॉमरेड मुन्ने खां , कॉमरेड लाखन सिंह रघुवंशी , कॉमरेड सईद खान ,नवाबुद्दीन , हरि प्रसाद , इब्राहिम,शेर सिंह ,शहाबुद्दीन ,दिलीप विश्वकर्मा ,रफीक , जितेन्द्र ,संजय रैकवार ,पप्पू योगी ,दीपक ,सरवन ,जमुना प्रसाद ,जब्बार भाई आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments