Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedग्राम पचरी में अवैध कच्ची शराब बिक्री का आरोप, सर्वांगीण उत्थान संगठन...

ग्राम पचरी में अवैध कच्ची शराब बिक्री का आरोप, सर्वांगीण उत्थान संगठन ने किया विरोध

ग्राम पचरी में अवैध कच्ची शराब बिक्री का आरोप, सर्वांगीण उत्थान संगठन ने किया विरोध

मूकनायक छत्तीसगढ़

अजय अनंत

अकलतरा (जांजगीर-चांपा)

थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पचरी में प्राथमिक विद्यालय के समीप अवैध रूप से कच्ची (महुआ) शराब की खुलेआम बिक्री किए जाने का आरोप सर्वांगीण उत्थान संगठन (SUS) ने लगाया है। संगठन का कहना है कि यह गतिविधि गांव के सामाजिक माहौल और बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे उपसरपंच के घर से लौटते समय उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल में सिद्धू केशकर (पिता बृजमोहन केशकर) द्वारा कच्ची शराब की बिक्री होते हुए देखी। आरोप है कि उक्त स्थान पर शराब के साथ चना-अंडा भी बेचा जा रहा था और दूर-दराज के गांवों से लोग वहां शराब सेवन के लिए पहुंच रहे थे।
संगठन का यह भी आरोप है कि उक्त स्थान पर गांजा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जिससे गांव में आए दिन विवाद, मारपीट और हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। SUS के अनुसार, पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा धमकी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
वीरेंद्र भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शराब बिक्री रोकने का आग्रह करने पर सिद्धू केशकर ने खुलेआम धमकी दी, जिसका वीडियो प्रमाण संगठन के पास उपलब्ध है। संगठन ने यह भी मांग की है कि पूर्व में दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए।
सर्वांगीण उत्थान संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के आसपास चल रहे इस कथित नशे के अड्डे को तत्काल बंद किया जाए, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई हो, गांव में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह जनआंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
इस संबंध में प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments