Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedग्राम रैलहा भड़हा में गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं सतनाम...

ग्राम रैलहा भड़हा में गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं सतनाम सत्संग रावटी (नमायन) का भव्य आयोजन का समापन

बिलासपुर/पचपेड़ी।

ग्राम रैलहा भड़हा में गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं सतनाम सत्संग रावटी (नमायन) का भव्य आयोजन का समापन

बिलासपुर/पचपेड़ी।

ग्राम रैलहा भड़हा, तहसील पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं सतनाम सत्संग रावटी (नमायन) का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक समरसता के साथ किया गया। चार दिवसीय इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चार दिवसीय कार्यक्रम का विवरण
समारोह की शुरुआत 16 जनवरी 2026 को कलश स्थापना एवं सतनाम प्रवचन के साथ हुई। 17 जनवरी को ध्वजारोहण एवं गुरुवाणी चिंतन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 जनवरी को शिक्षा, रोजगार एवं व्यापार पर आधारित प्रवचन एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई, जबकि 19 जनवरी को सहस्त्रधारा स्नान, प्रवचन, चौका आरती, मंगल भजन एवं समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 पहले दिन भव्य कलश यात्रा

प्रथम दिवस कलश स्थापना कार्यक्रम के अवसर पर स्व. श्याम घृतलहरे के निवास से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में गुरु बालक दास अखाड़ा दल, रैलहा द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा मुख्य मार्ग से भड़हा जय स्तंभ होते हुए रैलहा जय स्तंभ स्थित गुरु मंच पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना संपन्न हुई।

///अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति////

कार्यक्रम के विभिन्न दिनों में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
पहले दिन के मुख्य अतिथियों में श्रीमती सतकली बावरे, श्रीमती रोशनी अरविंद डहरिया (सरपंच रैलहा), हेमचंद भार्गव (जनपद सदस्य मस्तूरी), श्रीमती रेखा राम सहारा (उपसरपंच), सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दूसरे दिन ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
तीसरे दिन शिक्षा, रोजगार एवं व्यापार पर केंद्रित प्रवचन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, बैंक अधिकारी, प्राध्यापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में चौका आरती एवं मंगल भजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
////सामाजिक चेतना और समरसता का संदेश///
सतनाम सत्संग रावटी नमायन के दौरान वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता और शिक्षा के संदेशों पर प्रकाश डाला। “शिक्षा हे जिनगी के आधार” विषय पर विशेष चर्चा करते हुए समाज को शिक्षा, रोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। विजय कोशले जिला कोषाध्यक्ष पटवारी संघ बिलासपुर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

////सम्मान एवं सहभागिता////

समारोह के दौरान समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोकगायकों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। आयोजन में ग्रामवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
////आयोजन समिति का योगदान///

कार्यक्रम का सफल आयोजन समरसता स्व-सहायता समिति, ग्राम रैलहा भड़हा द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं नई पीढ़ी को गुरु घासीदास जी के विचारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बना।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments