मूकनायक/स्टेट हेड मप्र/वीरू धनोलिया
मछंड ,भिण्ड : ग्राम पंचायत मछंड के वार्ड नं 15 में निवासरत श्री जगदीश कुशवाह का मकान कई वर्षों से बना हुआ है। मकान मेन रोड से नीचा होने कारण मकान के बाहर वाले कमरे में नाली का पानी आने लगा था जिस वजह जगदीश कुशवाहा द्वारा मिटटी डाल कर कमरे में पानी रोक दिया है। यह बात सत्यपाल सिंह राजू भदौरिया को नागवार गुजरी और उन्होंने रंजिशन अपने साथियों को ले जाकर जगदीश कुशवाहा और उनकी पत्नी को गाली गलौज करने लगे। और कहने लगे कि हम सरपंच है हम तुम्हारा मकान तोड़कर रहेंगे। अगर आपका यही रवैया रहा तो हम आपके द्वारा पंचायत में हो रहा भ्रष्टाचार की परतें बहुत जल्द ही खोलेंगे। और आमजन के सामने लाएंगे। शेर सिंह कुशवाह हमारे समाज सेवा करता है और हम कुशवाह समाज के साथ बिल्कुल भी अन्याय बर्दास्त नहीं करेंगे। इसके लिए हमें जेल भी जाना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। हम जनपद सीईओ से लेकर पंचायत आयुक्त भोपाल एवं पंचायत मंत्री तक आपके भ्रष्टाचार को लेकर आवेदन देंगे। और बहुत जल्द ही बड़ा आंदोलन करेंगे।

