///बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी दबोचे गए//देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप में लूट करने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार///बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी दबोचे गए//
मूकनायक कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की पल्सर मोटरसायकल, देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू, नकद राशि व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी रतनपुर (बिलासपुर), चैतमा एवं पाली (जिला कोरबा) स्थित पेट्रोल पंपों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों द्वारा चोरी की मोटरसायकल का उपयोग किया जा रहा था। गिरोह का मुख्य आरोपी पूर्व में मोटरसायकल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
///घटना का विवरण//
दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रार्थी बसंत कुमार कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रात्रि करीब 11 बजे पल्सर मोटरसायकल पर सवार तीन अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद जब भुगतान मांगा गया तो आरोपियों ने रिवाल्वर जैसे हथियार का भय दिखाकर लगभग 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर एवं थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्य व स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई।
बेलतरा के पास दबोचे गए आरोपी
पुलिस ने घेराबंदी कर बेलतरा, थाना रतनपुर के पास से आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर पेट्रोल पंप लूट के साथ-साथ दिनांक 16 जनवरी 2026 को चैतमा (कोरबा) के पेट्रोल पंप तथा 9 जनवरी 2026 को पाली (कोरबा) में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
///गिरफ्तार आरोपी//
वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णा दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबी, हरदीबाजार, हाल मुकाम पाली, जिला कोरबा।
अभिषेक प्रजापति पिता स्व. फगुलाल प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाली कुम्हार पारा, जिला कोरबा।
कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी उदयनगर पाली, जिला कोरबा।
जप्त सामग्री
02 नग मोटरसायकल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
01 नग देशी कट्टा व कारतूस
01 नग लोहे का धारदार चाकू
2500 रुपये नकद
03 मोबाइल फोन
पंजीबद्ध प्रकरण
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर: अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.
थाना पाली, जिला कोरबा: अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.
थाना पाली, जिला कोरबा: अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 309(6) बी.एन.एस.
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस टीम को मिला सम्मान
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित ए.सी.सी.यू. और थाना रतनपुर के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पूरी टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।


