Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedखेलो इंडिया बीच गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर...

खेलो इंडिया बीच गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया

खेलो इंडिया बीच गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया

बिलासपुर छत्तीसगढ़

भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दुतीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 जोकि 5 जनवरी से 10 जनवरी तक दमन एंड दिउ में आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें बिलासपुर के होनहार पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी शेख अरबाज अली ने कांस्य पदक प्राप्त कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है| संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग,महासचिव शेख समीर के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया महासचिव शेख समीर ने बताया कि शेख अरबाज अली गत 3 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांचवा और छटवा स्थान प्राप्त कर रहे थे पर इस बार उन्होंने खेलो इंडिया बीच गेम्स जैसे उच्च कोटि के प्रतियोगिता में तीसरा स्तर प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट खेल के लिए उपलब्धि है जो किसी खिलाड़ी ने खेलो इंडिया बीच गेम्स मे पदक प्राप्त किया हैा शेख अरबाज अली की इस उपलब्धि पर ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी बिलासपुर, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाग,छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव जी,छ.ग.एथलेटिक संघ के महासचिव .अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ पीटीआई सुशील मिश्रा, पैरालंपिक तैराकी संघ के महासचिव सूरज यादव, बेसबॉल संघ के सह सचिव श्री अख्तर खान,पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त सचिव एम. रत्नाकर,समाजसेवी आशीष तांडी, श्रीमति सबीहा शेख,उपाध्यक्ष ममता पांडे, टीम के कोच मनीष निषाद, मैनेजर लिनीमा साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी..

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments