ग्राम पंचायत पिहरीद में चार दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं मेला 17 से 20 जनवरी तक
मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिहरीद में संत शिरोमणी गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं मेला का भव्य आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह चार दिवसीय गुरुपर्व कार्यक्रम गुरु घासीदास मंगल भवन, बढ़ई पारा में आयोजित होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं क्षेत्रीय स्तर की समस्त पंथी पार्टियां, मंगल भजन मंडलियां, प्रवचनकर्ता वक्तागण, बुद्धिजीवी वर्ग, दर्शकगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है—
17 जनवरी, शनिवार
सुबह 10 बजे से कररहा ग्रुप के साथ सतनाम शोभा यात्रा एवं ध्वजारोहण
सायं 5 से 7 बजे तक आरती एवं मंगल
रात्रि 7 बजे से पंथी नृत्य, भजन एवं प्रवचन
मुख्य आकर्षण – बालिका पंथी पार्टी, शेखर टंडन, घाना (बिलाईगढ़) की शानदार प्रस्तुति
18 जनवरी, रविवार
सुबह 10 बजे से भजन-प्रवचन
सायं 5 से 7 बजे आरती एवं मंगल
रात्रि 7 बजे से पंथी नृत्य, भजन एवं प्रवचन
मुख्य आकर्षण – सनम टंडन ‘मोर मया’ लोककला मंच, मल्हार (बिलासपुर) की टीम द्वारा प्रस्तुति
19 जनवरी, सोमवार
सुबह 10 बजे से भजन-प्रवचन
सायं 5 से 7 बजे आरती एवं मंगल
रात्रि 7 बजे से पंथी नृत्य, भजन एवं प्रवचन
मुख्य आकर्षण – तारा कुलकर्णी, ‘मोर छत्तीसगढ़ धरोहर’ लोककला मंच, रायपुर
20 जनवरी, मंगलवार (अंतिम दिन)
सुबह 10 बजे से भजन-प्रवचन
सायं 5 से 7 बजे आरती एवं मंगल
रात्रि 7 बजे से पंथी नृत्य, भजन एवं प्रवचन
मुख्य आकर्षण – श्याम कुटेलिहा, ‘सुर वर्षा’ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोककला मंच, कुटेलाधाम (बिलासपुर)
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
इस जयंती समारोह में व्यास पंडित के रूप में आचार्य श्री देवराम रात्रे (कनकपुर) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पिहरीद के सरपंच दयालु राम जाटवर करेंगे।
मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री केदार जाटवर (शिक्षक), प्रकाश आजाद (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं महेंद्र बर्मन (छात्र नेता) द्वारा निभाई जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी आयोजक समिति के सह सचिव चैतन्य बुद्ध भारद्वाज द्वारा दी गई। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं मेले को सफल बनाएं।


