बिलासपुर
🔹आम जनों को यातायात के नियमों का पालन करने दी गई समझाइए ।
🔹यातायात नियमों का उल्लंघन कर्ताओ पर सख्त और कठोर कार्यवाही का भी दिया गया संदेश
🔹दुर्घटना में आहत व्यक्तियों की त्वरित इलाज हेतु आहतों की तत्काल सहयोग हेतु सभी नागरिकों आगे आने दिया गया संदेश
🔹 150000/- तक के कैशलेश उपचार योजना, गुड सेमेरिटन को 25000 की प्रोत्साहन और अज्ञात वाहन पर शासकीय क्षतिपूर्ति की भी दी गयी जानकारी
भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में महाराणा प्रताप चौक में यातायात जागरूकता संबंधी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें यातायात नियम दुर्घटना के कारण एवं निवारण प्रमुख रूप से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं कार आदि वाहन में सीट बेल्ट की उपयोगिता आवश्यकता एवं अनिवार्यता की जानकारी लोगों को दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे द्वारा बताया गया कि विश्व में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना हमारे भारत देश में होते हैं तथा दुर्घटना में मृत्यु दर भी सर्वाधिक है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में मृत लोगों का औसत भी काफी अधिक है। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम में संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी से भी अधिक वाहन चालकों की स्वयं की जिम्मेदारी है , नियमों का अनुपालन आवश्यक है, उन्होंने यातायात के महत्वपूर्ण नियमों को अपने जीवन में अपने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सभी के योगदान की बात कही।
इसी प्रकार पूर्व उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे ने मोटर व्हीकल एक्ट के नवीन प्रावधानों के साथ-साथ गुड सेमीरिटन एवं राहवीर योजना की जानकारी दी।
आज भी लोगों ने सत्यम चौक यातायात परिसर में यातायात पुलिस द्वारा लर्निंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर का भारी संख्या में लाभ लिए और अपने वाहन का बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए।
सड़क सुरक्षा माह में यातायात का पाठशाला का आयोजन