Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसिरोही: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को नमन कर मनाया भंवर...

सिरोही: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को नमन कर मनाया भंवर लाल राणा का जन्मदिन।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही : : 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनायी । युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के साथ स्थानीय युवाओं ने अपने साथी अंदौर निवासी भंवर लाल राणा के जन्मदिन को भी मनाकर खुशियों को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित युवाओं ने स्वामी जी के ऐतिहासिक शिकागो व्याख्यान को याद किया और उनके प्रेरणादायी संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भंवर लाल राणा ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। शाम को आयोजित स्नेह मिलन समारोह में मित्रों और परिजनों की उपस्थिति में केक काटा गया।इस अवसर पर जन्मदिन की खुशियों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर एक सार्थक पहल की गई। एंटी करप्शन फाउंडेशन के जिला समन्वयक व मानवाधिकार एक्टिविस्ट दिलीप कुमार ने भंवर लाल राणा सहित उपस्थित सभी साथी युवाओं को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया । मित्रों ने कहा कि विवेकानंद जयंती के दिन ही अपने मित्र राणा का जन्मदिन होना गौरव की बात है। इस गरिमामयी अवसर पर चंदुराम राणा, नितेश चौहान, नारायण लाल, श्रवण कुमार, अर्जुन सुर्याल, सूरज सोलंकी, संदीप चुंडावत, किशोर कुमार सहित कई युवा और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे और भंवर लाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments