Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमकर संक्रांति के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए  नेताजी...

मकर संक्रांति के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए  नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मंडला फोर्ट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

मकर संक्रांति के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए  नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मंडला फोर्ट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा

नागपुर

मकर संक्रांति पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को सुचारू रूप से गंतव्य तक पहुंचाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 08841/08842 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मंडला फोर्ट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी)  स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 08841 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी– मंडला फोर्ट) स्पेशल एक्सप्रेस

प्रस्थान स्टेशन – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक –  13.01.2026 से 16.01.2026 तक  22:00 बजे रवाना होकर सावनेर आगमन 22:32/ प्रस्थान 22:34, सौसर  आगमन 22:56 /  प्रस्थान 22:58, छिंदवाड़ा आगमन 00:30 / प्रस्थान 01;00, चौरई आगमन 01:45 /प्रस्थान 01:47, सिवनी आगमन 02:15 / प्रस्थान 02:45, पलारी आगमन 03:15 / प्रस्थान 03:17, केवलारी आगमन 03:38 /  प्रस्थान 03:40, नैनपुर आगमन 04:20 / प्रस्थान 04:30, चिरई डोंगरी आगमन 05:00 / प्रस्थान 05:30 एवं मंडला फोर्ट 07: 00 पहुंचेगी।

ठीक उसी प्रकार विपरीत दिशा से  गाड़ी संख्या 08842 (मंडला फोर्ट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी)  स्पेशल एक्सप्रेस

प्रस्थान स्टेशन: मंडला फोर्ट से दिनांक – 14.01.2026 से 17.01.2026 तक
मंडला फोर्ट से  14:00 बजे रवाना होकर चिरई डोंगरी आगमन  14:23 /प्रस्थान 14:30, नैनपुर आगमन  14:50 / 15:00, केवलारी आगमन 15:17 / 15:19, पलारी 15:31/15:33, सिवनी आगमन 16:04 / प्रस्थान 16:06, चौरई आगमन 16:30 /प्रस्थान 16:32, छिंदवाड़ा आगमन 17:00 / प्रस्थान 17: 30, सौसर आगमन 19: 30/ प्रस्थान 19:32, सावनेर आगमन 20:15/प्रस्थान 20:17 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन 21:00 बजे पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यात्रा से पूर्व अपने आरक्षण एवं समय-सारणी की जानकारी सुनिश्चित कर लें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments