Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअंबागढ़ चौकी में धम्म देशना के कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के...

अंबागढ़ चौकी में धम्म देशना के कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा धम्म गीतों पर आधारित प्रस्तुति दी गई

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मूकनायक/ दिलीप मैश्राम

अंबागढ़ चौकी में धम्म देशना के कार्यक्रम में तथागत म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा धम्म गीतों पर आधारित प्रस्तुति दी गई।
इस भव्य कार्यक्रम में रितेश मेश्राम पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व् पार्षद अम्बा गढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर द्वारा तथागत म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों को साधुवाद प्रेषित किया गया और कहा गया कि इस छत्तीसगढ़ में एक ऐसे ग्रुप बनाया गया है जो जहां कहाँ भी बाबा साहब एवं बौद्ध धम्म के कार्यक्रम आयोजित होते हैं उस स्थान पर तथागत म्यूजिकल ग्रुप, भिलाई निशुल्क रूप से अपनी प्रस्तुति देता है यह अपने समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि एक ऐसा ग्रुप है जो निशुल्क रूप से धम्म गीतों पर आधारित प्रस्तुति देने के लिए सदैव तत्पर रहता है साधुवाद प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकारों के द्वारा इतनी मधुर और मनमोहक प्रस्तुति की गई कि हजारों की तादाद में लोगों ने खुश होकर इस कार्यक्रम का आनंद लिया साथ ही पूजनीय भंते द्वारा दी गई धम्म देशना को आत्मसात किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments