Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबालाघाट रेलवे स्टेशन पर “रेल कंटेनर रेस्टोरेंट (RCR)” की स्थापना एवं संचालन

बालाघाट रेलवे स्टेशन पर “रेल कंटेनर रेस्टोरेंट (RCR)” की स्थापना एवं संचालन

यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक खान-पान का नया विकल्प
मूकनायक छत्तीसगढ़
बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा, स्टेशन परिसरों के सुनियोजित व्यावसायिक विकास तथा यात्री-अनुकूल वातावरण सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के नेतृत्व में बालाघाट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में “रेल कंटेनर रेस्टोरेंट (Rail Container Restaurant – RCR)” की स्थापना एवं संचालन हेतु लाइसेंस प्रदान किया गया है।

यह लाइसेंस गायत्री फूड्स एंड सर्विसेज, गोंदिया (स्वामी: राजीव गोसे) को प्रदान किया गया है। फर्म का पता निकट जल टंकी, भीम नगर, गोंदिया–441601 है। यह परियोजना नागपुर मंडल अंतर्गत संपत्ति कोड MSS-NAG-BTC-STGen-94 के तहत आती है, जिसमें संबंधित मंडल नागपुर तथा निकटतम स्टेशन बालाघाट है।

रेल कंटेनर रेस्टोरेंट की स्थापना बालाघाट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में की जा रही है, जिससे यात्रियों, प्रतीक्षारत यात्रियों, स्टेशन आगंतुकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ खान-पान की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह रेस्टोरेंट आधुनिक कंटेनर संरचना पर आधारित होगा, जिससे सीमित स्थान में भी सुव्यवस्थित एवं आकर्षक सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

रेल कंटेनर रेस्टोरेंट में यात्रियों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार होंगी-

स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन की सुविधा

शाकाहारी एवं चयनित व्यंजन, निर्धारित एवं किफायती दरों पर

यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था

प्रतीक्षारत यात्रियों हेतु त्वरित एवं सुगम सेवा

///फूड सेफ्टी, स्वच्छता एवं रेलवे मानकों का पूर्ण अनुपालन///

स्टेशन परिसर की सुंदरता एवं व्यावसायिक उपयोगिता में वृद्धि

इस परिसंपत्ति के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क ₹3,11,111/- निर्धारित किया गया है। अनुबंध से संबंधित सभी शर्तें एवं तकनीकी दस्तावेज जैसे RCONTAINEREST-SKETCH तथा SCC-BTC-RCR लागू रहेंगे। अनुबंध से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की अधिकृत वेबसाइट reps.gov.in पर उपलब्ध है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में इस प्रकार की यात्री-केन्द्रित एवं राजस्व-वर्धक पहलों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। बालाघाट रेलवे स्टेशन पर रेल कंटेनर रेस्टोरेंट की यह सुविधा यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए सुविधा, स्वच्छता एवं गुणवत्ता का एक नया अनुभव सिद्ध होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments