Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ...

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

मूकनायक/
रहमतुनिशा।
मोदीनगर/गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश

जनपद के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर 27 दिसम्बर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक जनपद गाजियाबाद की नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे गाजियाबाद की 42 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 27 दिसम्बर 2025 को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान गाजियाबाद के आचार्य/ उप निदेशक डॉ सौरभ राजपूत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ राजपूत द्वारा संस्थान पर वार्ताकारों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बाल विकास सेवा एवं पुष्पहार विभाग संबंधित जानकारी दी गई । आधारभूत प्रशिक्षण का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां विभाग से सम्बंधित योजनाओं का क्रियान्वयन दक्षता के साथ कर सकें। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका समुदाय के स्वास्थ्य और पोषण के साथ साथ शाला पूर्व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments