Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपी एम श्री रावमापा बाल चम्बा का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न...

पी एम श्री रावमापा बाल चम्बा का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न | 

स्थानीय विधायक नीरज नैयर रहे उपस्थित |

अनूप राही चंबा हिमाचल प्रदेश | पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल चम्बा ने अपना पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम -धाम से मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए । 

सर्वप्रथम विद्यालय में मुख्यातिथि स्थानीय विधायक मोहदय का स्वागत पुष्प गुच्छ व फूलों द्वारा विद्यालय के प्रधानचार्य व अन्य स्टाफ द्वारा  किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के पश्चात एक बहुत ही मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में एकल गीत,एकल नृत्य ने उपस्तिथ जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी डांस और पहाड़ी नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने पाठशाला कि वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया जिसमे खेल-कूद व शैक्षणिक गतिविधियाँ मुख्य रहीं।

इसके बाद मुख्यातिथि विधायक नीरज नैयर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि चम्बा में खेल कूद के मैदानों कि कमी है उसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहें हैं। उन्होंने प्रस्तुत कार्यक्रम कि भी बहुत प्रशंसा की नीरज नय्यर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा की 

 भावना उत्पन्न करने में साहयक होते हैं।

इसके उपरांत स्थानीय विधायक महोदय द्वारा मेधावी छात्रों को खेलों में उत्कृष्ट स्थान लेने वाले खिलाड़ियों और कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पाठशाला के प्रधानाचार्य महोदय ने आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments