Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशएल आई सी बनी आपदा घर्षित परिवारों का सहारा

एल आई सी बनी आपदा घर्षित परिवारों का सहारा

मूकनायक व्यूरो चीफ सीता राम भाटिया

कांगड़ा /हिमाचल प्रदेश

एनजेडआईईए (NZIEA) शिमला मंडल ने बाढ़ प्रभावित 30 परिवारों को प्रदान की राहत राशि
देहरा: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘नार्दर्न ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन’ (NZIEA), शिमला मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ राहत अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, मंडी और कुल्लू के कुल 30 प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इसी कड़ी में आज मंडल सचिव प्रदीप मिन्हास और उप सचिव किशोरी शर्मा की उपस्थिति में राहत राशि का वितरण किया गया। इस दौरान देहरा इकाई के सचिव सचिन कुमार, अध्यक्ष शमशेर सिंह और शिमला मंडल के सदस्य विवेक शर्मा ने सुरानी विट्टो (पत्नी स्व. छैलू दीन) और ग्राम भरोली कुटियारा में सतीश कुमार (पुत्र मान चंद) को सहायता राशि भेंट की।
मंडल सचिव प्रदीप मिन्हास ने जानकारी दी कि इससे पूर्व चबूतरा में 6 परिवारों और भोरंज में 3 परिवारों को सहायता राशि दी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य चिन्हित परिवारों को भी जल्द ही यह राहत राशि वितरित कर दी जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुरानी के प्रधान एवं अभिकर्ता एल आई सी बीरबल, एलआईसी चेयरमैन क्लब सदस्य कमल किशोर शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान प्रकाश चन्द, प्रताप सिंह, मजीद, जान मुहम्मद, उप प्रधान अशोक कुमार आदि भरौली निवासी रणधीर सिंह और प्रधान सुमित राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments