Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedकिसान गर्जना संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

किसान गर्जना संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की

बालाघाट। ग्राम सालेबर्डी, खैरलांजी क्षेत्र में किसान गर्जना संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार नागपुरे ने किसानों की आर्थिक स्थिति, कृषि लागत में वृद्धि और विपणन संबंधी चुनौतियों पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान, खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं, खाद-बीज एवं डीज़ल की बढ़ती कीमतों जैसे विषयों पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। नागपुरे ने कहा कि किसान केवल अपने अधिकारों और न्यायोचित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखना चाहता है।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसान गर्जना संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किसानों की आवाज़ शासन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं और एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की बात कही। संगठन की ओर से यह संदेश दिया गया कि आने वाले समय में अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर संवाद और सहयोग के माध्यम से समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments