Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized“आज़ाद भारत में सर्वसमाज के हित के लिए बाबा साहब ने दिया...

“आज़ाद भारत में सर्वसमाज के हित के लिए बाबा साहब ने दिया महान संविधान” — मंत्री लखनलाल देवांगन

मूकनायक
छत्तीसगढ़

सिद्धार्थ लोककल्याण समिति एवं अनेकों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 6/12/2025 को विश्व रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण एवं संविधान सुरक्षा संकल्प दिवस का आयोजन घंटाघर, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजूदेवी राजपूत ने की। संचालन गोपाल ऋषिकर भारती ने किया। विशेष अतिथियों में लोकप्रिय युवा नेता और एमआईसी मेंबर नरेंद्र देवांगन, कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे, आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता श्यामलाल मरावी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुनील सुना, समाजसेवक महेंद्र थवाईत, महिला नेत्री कोमलता साहू, समिति के संयोजक क्रांति कुमार साव, प्रदेश महासचिव एस.सी. ढोके, केंद्रीय सचिव मीरासिंह पोर्ते, केंद्रीय प्रतिनिधि निरंजन प्रधान, संभागीय अध्यक्ष वासुदेव साहू, कोरबा जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, बालको महासचिव गायत्री साहू, कोषाध्यक्ष सुकन्या साहू, जिला सचिव रजनी अग्निहा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज 6 दिसंबर का दिन संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस है। उन्होंने कहा कि जिस महान विभूति ने भारत का संविधान रचकर यह सिद्ध किया कि योग्यता किसी जाति की बपौती नहीं है, उसी संविधान ने पिछड़े वर्गों को अवसर दिलाकर समाज में समान अधिकार स्थापित किए।

उन्होंने बताया कि यदि संविधान में पिछड़ों के लिए आरक्षण न होता तो वे पार्षद, महापौर और आज मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने घोषणा की कि जब तक वे मंत्री पद पर हैं, तब तक हर वर्ष इस आयोजन के लिए 25,000 रुपए स्वैच्छिक निधि से प्रदान करेंगे तथा महिला कलाकार कलेंद्री परिहार की गायन मंडली के लिए 10,000 रुपए वार्षिक सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्ष संजूदेवी राजपूत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने गरीबों, वंचितों और विशेषकर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए जो कानून बनाए, वह संविधान सभी के लिए आशा और समानता का मार्ग है, और हम सब मिलकर इसका सम्मान करेंगे।

विशेष अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोरबा नगर पालिक निगम के कार्यों की प्राथमिकता सर्वसमाज के हित में कार्य करना है। उन्होंने कार्यक्रम में आए गरीब और वंचित वर्ग के लगभग सौ लोगों के लिए कंबल वितरण की घोषणा की।

आयोजन समिति की ओर से पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कलेंद्री परिहार एवं गायन मंडली ने बाबा साहब अंबेडकर और संविधान सम्मान विषय पर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा”, “भारत का संविधान जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments