
चरोदा, छत्तीसगढ़। संविधान दिवस का आयोजन बुधवार शाम 5 बजे संविधान चौक, रेलवे कॉलोनी जोन-1 चरोदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन और बुद्ध विहारों के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी.एन.एस. कुशवाहा, सेवानिवृत्त प्राचार्य रेलवे स्कूल चरोदा थे। विशिष्ट अतिथियों में विनोद बसोड़ (डायरेक्टर, GSIT स्कूल), एडवोकेट बी. आर. रंगारी, डी. विजय (C.O.B रेलवे) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष के. एल. गेडाम (धम्म सेवा समिति प्रमुख) ने संपन्न किया। इसके बाद सामूहिक बुद्ध वंदना और संविधान की प्रस्तावना का वाचन डॉ. कुशवाहा द्वारा किया गया।
धम्म सेवा समिति के धम्म सेवकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ और संविधान प्रस्तावना का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इसी क्रम में महामाया महिला संघ की उपासिका मीरा बागड़े, सम्राट अशोक बुद्ध विहार के अध्यक्ष आयु. शेखर पाटिल, सुभाग बुद्ध विहार क्रीड़ा के आयु. आनंद टेंभुरकर तथा समता सुरक्षा सेना के अध्यक्ष आयु. महेंद्र चौहान का भी सम्मान किया गया।
संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केक कटिंग समारोह डॉ. कुशवाहा और के. एल. गेडाम द्वारा किया गया।
वक्ताओं में सबसे पहले एडवोकेट बी. आर. रंगारी ने संविधान के महत्व और हिन्दू कोड बिल पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. कुशवाहा ने प्रस्तावना के हर शब्द का विस्तृत अर्थ समझाया। आयु. विनोद ने मतदाता की शक्ति पर बात करते हुए धन लेकर मतदान करने की प्रवृत्ति की आलोचना की।
कार्यक्रम में संस्कृति और कला की प्रस्तुति भी रही—
आयुष्मति इंदु डोंगरे ने संविधान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
आयु. सतीश मेश्राम ने संविधान सम्मान पर गीत गाया।
आतिशबाज़ी का संचालन आयु. नितेश बागड़े, आयु. सिद्धार्थ कुमार और दिनदयाल ने किया।
कार्यक्रम का संचालन भी सतीश मेश्राम ने बड़ी कुशलता से निभाया।
अंत में हलवा-पूड़ी का वितरण किया गया।
धम्म सेवा समिति के दी. पी. लोखंडे, सितेंद्र गजभिए, नितेश बागड़े, दिनदयाल घोड़ेश्वर, सिद्धार्थ, गणपत राव टेंभुरकर और सतीश मेश्राम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयु. शैलेश लोखंडे और आयु. आशीष ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में धम्म सेवा समिति की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

