
दंतेवाड़ा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी अनुसार 26 नवम्बर 2025 संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रांगण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य द्वारा न्यायाधीशों, कर्मचारियों, उपस्थित पक्षकारों को संविधान का महत्व बताते हुए प्रस्तावना का वाचन संपन्न किया गया। इसके अलावा जिला जेल दंतेवाड़ा में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा अनन्त दीप तिर्की द्वारा जिला जेल दंतेवाड़ा में निरूद्ध बंदियों को संवैधानिक मूल्यो एवं संविधान का महत्व बताया गया, साथ ही निरूद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों की भी जानकारी दी गई एवं उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए साक्षर होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरूद्ध बंदियों से उनके विधिक समस्याओं एवं निराकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालेंटियर द्वारा विभिन्न स्कूलों, स्थानो पर विधिक जागरूकता हेतु शिविर आयोजित किया गया।

