मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ – राकेश कुमार बैरवा
नैनवां – अन्ता उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा नगरफोर्ट थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जाते समय आज नैनवां आगमन के दौरान टाइगर रिसोर्ट में लोगों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नरेश मीणा के आगमन की खबर सुनते ही टाईगर रिसोर्ट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टाइगर रिसोर्ट में नरेश मीणा लगभग 15 मिनट तक रूकें। नरेश मीणा ने लोगों को बताया कि कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही मिली जुली पार्टीयां हैं और यह कभी भी जनता का भला नहीं कर सकती।नरेश ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अन्ता में बिरला ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया का साथ दिया हैं इसलिए बिरला बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए प्रचार प्रसार करने नही आया।नरेश मीणा का कहना है कि अब राजस्थान में से कांग्रेस व बीजेपी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और तीसरा मोर्चा खड़ा करेगे ।

