मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। यातायात माह नवंबर के तहत आज का दिन बस्ती जनपद के लिए विशेष रहा शहर की सड़कों पर वह सख़्ती और मुस्तैदी देखने को मिली जिसकी चर्चा अब आमजन से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हो रही है यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरे और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ व्यापक एक्शन लेते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अब बस्ती में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्त मार्गों पर एक साथ सघन अभियान चलाया गया इस दौरान 756 वाहन चालकों को नियमों का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई झेलनी पड़ी कुल ₹8,34,500 का चालान काटा गया जो इस बात का प्रमाण है कि अभियान कितनी सख़्ती और गंभीरता से संचालित किया गया यह कार्रवाई न सिर्फ अनियमितता को रोकने के लिए महत्त्वपूर्ण कदम है बल्कि उन वाहन चालकों के लिए भी चेतावनी है जो यातायात सुरक्षा से समझौता करते हैं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट को अनिवार्य बताते हुए कई स्थानों पर जागरूकता संदेश भी दिए वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने की सख़्त हिदायत दी गई शराब के सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नज़र रखी गई और ओवरस्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे जोखिमपूर्ण व्यवहार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी का अनुशासित नेतृत्व और अभियान में दिखाई गई तत्परता आज पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही स्थानीय नागरिकों ने भी उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को नया आधार मिलेगा यातायात प्रभारी ने खुद मौके पर रहकर सभी मामलों की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
इस व्यापक अभियान में TSI सूर्य नारायण शुक्ला, TSI सुरेश राजभर, TSI नन्हेलाल, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पाण्डेय, कांस्टेबल चंद्रजीत यादव सहित पूरी यातायात पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी रही हर सदस्य ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान सिर्फ चालान भर का नहीं है बल्कि नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता लाने का एक बड़ा प्रयास है उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा हर व्यक्ति का अधिकार है और उसे सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
यह सघन चेकिंग अभियान न सिर्फ नियमों को लागू करने का प्रयास है बल्कि बस्ती में सुरक्षित, अनुशासित और ज़िम्मेदार यातायात की एक नई मिसाल भी बनकर उभरा है लगातार ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहने से जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी।

