Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसंविधान दिवस — 26 नवंबर कोडॉ. अंबेडकर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा किया...

संविधान दिवस — 26 नवंबर कोडॉ. अंबेडकर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा किया जाएगा भव्य आयोजन

बिलासपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की महान विरासत और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से डॉ. अंबेडकर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस पर भव्य राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2011 से लगातार हर वर्ष आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अब एक जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ-

▫️चौथी कक्षा के नन्हे बच्चों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

▫️“साक्षर से शिक्षित की ओर” ईवनिंग क्लास के छात्रों की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

▫️संविधान आधारित गीत – कपिल चौरे द्वारा मनमोहक प्रस्तुति

▫️साहित्य प्रचार हेतु विशेष बुक स्टॉल्स

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता-

इस वर्ष के आयोजन में राष्ट्र स्तरीय चिंतन और संवाद को नई दिशा देने वाले प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे —

🔸डॉ. सुनील कुमार सुमन, सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा – मुख्य अतिथि

🔸कंचना यादव, जेएनयू शोधकर्ता (मशीन लर्निंग – कैंसर बायोलॉजी), राष्ट्रीय प्रवक्ता – राष्ट्रीय जनता दल – मुख्य वक्ता

कार्यक्रम का विवरण-

स्थान: बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल, जीडीसी कॉलेज के सामने
समय: शाम 6:00 बजे से
तिथि: 26 नवंबर 2025

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा संविधान की मूल भावना, समानता, सामाजिक न्याय और बंधुता पर महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया जाएगा।

बिरसा–फुले–अंबेडकर सम्मान-

डॉ. अंबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य दिवंगत सुरेश रामटेके की स्मृति में इस वर्ष भी शिक्षा, सामाजिक सेवा और अन्य जनहितकारी क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को “बिरसा–फुले–अंबेडकर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति एवं सहयोग-

कार्यक्रम की सफलता में बौद्ध समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों—
हरीश वाहने, सुखनंदन मेश्राम, नारायणराव हुमने, मगन गेडाम, अशोक वाहने, नरेंद्र रामटेके, एम.आर. बाम्बोडे — का विशेष मार्गदर्शन रहेगा।

नगरवासियों से अपील-

अंबेडकर युवा मंच ने बिलासपुर शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments