Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशदिल्ली सरकार ने ‘वीरांगना झलककारी बाई कोली’ के नाम को जोड़ा ‘महान...

दिल्ली सरकार ने ‘वीरांगना झलककारी बाई कोली’ के नाम को जोड़ा ‘महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना’ में,कोली समाज ने जताया आभार

सुषमा पूंटा रोहडू हिमाचल प्रदेश । दिल्ली सरकार द्वारा वीरांगना झलककारी बाई कोली जी के नाम को एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग की “महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना” में शामिल किए जाने पर अखिल भारतीय कोली समाज ने आभार व्यक्त किया है। इस निर्णय को समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कदम बताया है। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे पत्र में कहा कि झलककारी बाई भारतीय नारी शक्ति, तेजस्विता और राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल रहीं हैं | उन्होंने अपने साहस और पराक्रम से देश के इतिहास में अविस्मरणीय छाप छोड़ी। पत्र में उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण में महान संतों, मनीषियों और वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को दिल्ली सरकार आगे बढ़ा रही है। इससे पहले भी कल्याण विभाग की सूची में डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर, संत गाडगे जी महाराज और संत श्री दुर्गा दास जी जैसे महान नाम शामिल किए जा चुके हैं। कश्यप ने कहा कि झलककारी बाई जी का नाम इस सूची में जुड़ना समानता, समरसता और राष्ट्रभावना के मूल्य को मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली “रात-दिन चौगुनी तरक्की” के मार्ग पर आगे बढ़ेगी। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि इससे समाज की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग की जनता को सशक्तिकरण का बड़ा संदेश मिलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments