Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जनपद के बहेरिया चौराहे पर सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के टक्कर...

बस्ती जनपद के बहेरिया चौराहे पर सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

मूकनायक/राजेश कुमार, तहसील रिपोर्टर/ बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहेरिया चौराहा के पास 16 नवंबर 2025 को शाम लगभग 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे। इनकी पहचान अमर उर्फ गोलू राजभर पुत्र सुखराम निवासी खलवा, बजहिया थाना गौर और शंकर पुत्र स्व. रामधन निवासी जोगीबारी पिपरा जपती थाना वॉल्टरगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

दोनों युवक भरौली बाबू से अटरा की ओर जा रहे थे। बहेरिया चौराहे के पास सामने से आ रहे स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल चालक अमर उर्फ गोलू राजभर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments