Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedतखतपुर में भागवत कथा के दौरान कथावाचक द्वारा आपत्तिजनक बयान का मामला—अपराध...

तखतपुर में भागवत कथा के दौरान कथावाचक द्वारा आपत्तिजनक बयान का मामला—अपराध दर्ज, कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार

तखतपुर। दिनांक 12 नवंबर 2025 को थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत आयोजित एक भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा सतनामी समाज के संबंध में आपत्तिजनक शब्द बोले जाने की शिकायत थाना तखतपुर को प्राप्त हुई थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 645/25 धारा 353(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण को विधिक रूप से मजबूत करने हेतु लोक अभियोजक से अभिमत प्राप्त किया गया, जिसके उपरांत इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएँ भी जोड़ी गईं।

प्राथमिक विवेचना पूर्ण होने के बाद, भागवत कथा एवं हवन कार्यक्रम समाप्त होने पर कथावाचक आशुतोष चैतन्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा आगे की प्रक्रिया हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments