Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती के शिवाघाट में शमशान घाट निर्माण से फसल बर्बाद, ठेकेदार के...

बस्ती के शिवाघाट में शमशान घाट निर्माण से फसल बर्बाद, ठेकेदार के ट्रैक्टरों ने रौंदा गेहूं किसान की मुआवजे की मांग

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर/बस्ती, उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली स्थित शिवाघाट पर श्मशान घाट निर्माण के दौरान एक किसान की गेहूं की फसल ट्रैक्टरों से बर्बाद हो गई। आप है कि ठेकेदारों ने किसान के खेत में कई बार ट्राली समेत ट्रैक्टर चलाएं, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

किसान राकेश और मनोज ने आरोप लगाया है कि यह पहले घटना नहीं है। इससे पहले भी जब उन्होंने तिल की बुवाई की थी तब भी इसी तरह उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी गई थी। इस बार भी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया।

किसानों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के ठेकेदार जमुना यादव दोनों फसलों के नुकसान की भरपाई करें। इस संबंध में जमुना यादव और किसानों के बीच हुई बातचीत में ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि फसल के नुकसान की पूरी भरपाई उनकी जिम्मेदारी होगी।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक निर्माण कार्य के दौरान हुए उनके नुकसान की भरपाई ठेकेदार के द्वारा नहीं की जाती है, तब तक वह निर्माण कार्य के लिए रास्ता रोक सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments