तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 23 उप स्वास्थ्य केंद्रों में होगा आगाज | जगदीश कश्यप, मूकनायक, एयरपोर्ट शिमला,हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ सरकार का जोरदार प्रहार जारी है जिसके तहत “Tobacco Free Youth Compaign”एयरपोर्ट शिमला के सन्निकट “सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सायरी” में डॉ. अजय सिंह खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी के तत्वावधान में सरकार की स्वास्थ्य परक योजना के अंतर्गत “Tobacco Free Youth Compaign” शुरू हुआ है | जिसे इसी स्वास्थ्य केंद्र में मेल सुपरवाइजर रजनीश वर्मा तथा फीमेल सुपरवाइजर मैडम पूनम सूद व उनकी टीम द्वारा बी एम ओ, सायरी के निर्देशानुसार खण्ड स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले MCH कण्डाघाट,3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र( कुरगल, छावशा व कनैर) तथा 23 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर होगा | उक्त अभियान 9 अक्टूबर 2025 से जारी है और 8 दिसम्बर, 2025 निर्धारित तिथि तक चलेगा | अभियान के अन्तर्गत “युवाओं को तम्बाकू से विमुक्त” कार्यक्रम संपादित किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से, ग्राम पंचायतों में जन-जागरण का विशेष अभियान करते हुए इसे सायरी स्वास्थ्य खण्ड में निर्धारित अनुसूची के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। आज भी “सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सायरी के साथ लगते बाज़ार में सभी दुकानों का निरीक्षण व उन्हें प्रबोधन में तम्बाकू बिक्री विषयक किया गया। इस टीम में डॉक्टर अजय सिंह बीएमओ के साथ प्रतिनियुक्त स्टाफ़, पुलिस थाना सायरी से प्रतिनियुक्त स्टाफ़ व कुछ प्रबुद्ध जन भी उपस्तिथ रहे । बीएमओ ने समझाने के बाद भी यदि कोई विक्रेता दोषी पाया जाय तो चालान की जानकारी भी दी। बीएमओ अजय सिंह ने बताया कि एतदर्थ लाइसेंस भी पंचायती राज से बनवाए जा सकेंगे। बिना लाइसेंस विक्रेताओं के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा की तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक ही नहीं जानलेवा भी है। दूसरे इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। बच्चों व बड़ों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। तंबाकू पीना-पिलाना दोनों ही मनुष्यों के सांस द्वारा भीतर फेफड़ों व आंतों को खराब करते-करते अनेकों बिमारियों को जन्म देता है,जैसे कैंसर, हृदय रोग स्ट्रोक, मधुमेह, श्वसन संबंधी बिमारियाँ, साथ ही क्रॉनिक,ऑब्स्ट्रिक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ (COPD) और ब्रोकाइटिस हो सकता है। इसके अतिरिक्त प्रजनन संबंधित समस्याएँ — नेत्ररोग (मोतियाबिंद) और मसूड़ों व दन्त्त जन्य रोगों की संभावना बनी रहती हैं। कैंसर में — फेफड़े, मुंह, गले, मूत्राशय और अग्नाशय सहित कैंसर व हृदय घात का ख़तरा भी बढ़ जाता है। डॉ. अजय सिंह बीएमओ अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी में इसकी एक बैठक भी की जिसमें इस विषय में विस्तृत जानकारी दी। सायरी खण्ड में विशेष विजिटिंग में सरकार की इस प्रकार की सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते हुए ग्राम पंचायत प्रधानों को भी इस विषय में विशेष अनुरोध किया गया है कि अपनी पंचायतों में बिना लाइसेंस कोई तंबाकू बिक्री न करने दें |

