|
पहली बार पाठशाला में बोर्ड की परीक्षाओं में मैरिट में आए छात्रों के अविभावकों को बनाया मुख्यातिथि |
नगवाई मंडी | कैविएट लैक्टर स्कूल पनारसा में सालाना पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया पहली बार पाठशाला में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्रों व उनके अविभावकों को बतौर मुख्यातिथि उपस्तिथ होने का निमंत्रण पाठशाला की ओर से दिया गया था जिसमें कक्षा 10th से सुदिक्षित और जानवी के अविभावक उपस्तिथ रहे कार्यक्रम में संतोष कुमार व दुर्गा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल्लित कर की गई | वहीं कार्यक्रम में पाठशाला के छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती वंदना से करते हुए कई हिमांचली पहाड़ी व हिंदी गानों पर डाँस व नाटिका के माध्यम से बेटी पढ़ाओ और नशे के खिलाफ लड़ाई की अपील की | बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मन्त्रमुग्ध किया पाठशाला के प्रधानाचार्य भूपेंद्रपाल ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पेश की व मुख्यातिथि का स्वागत किया प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने कहा की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर छात्रवृति के लिए पाठशाला से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है | स्कूल से दो विद्यार्थी सुदिक्षित और जानवी का प्रदर्शन बेहतर रहा है | परीक्षा में सुदिक्षित का रैंक 2000 छात्रों में 200वां और जानवी 1145 रहा है |अपने मुख्यातिथ्य संबोधन में संतोष कुमार ने बच्चों से शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही अविभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नियमित ध्यान रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की है | पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पाठशाला में वर्ष भर में बच्चों द्वारा अर्जित की गई उपलब्धि के आधार पर कक्षा में सर्वधिक उपस्तिथि के लिए कक्षा 1st से दकशिव ठाकुर, ओमायरा, मधुसूदन राजवंशी, रुद्रांश पटियाल, कक्षा द्वितीय से टियास राज, आनया शर्मा, डेविड, गुंजीत कक्षा तृतीय से काव्या भारती, समीक्षा, जानवी तमांग, कक्षा चतुर्थ से भुनेश्वरी, कामया सेन, अलीविया, कक्षा पंचम आनवी, अनन्या, वर्षा ठाकुर, कक्षा षष्टम से मनन, लक्ष, दिव्यांश ठाकुर, कक्षा सप्तम आदित्य पराशर,आरव भारद्वाज, वंशिका, कक्षा अष्टम इशानवी ठाकुर, स्नेहा दुग्गल, कनिका ठाकुर, कक्षा नवम इशिता, श्रीनिधि, संजना ठाकुर, कक्षा दशम सुदिक्षित, जानवी, ऋतिक ठाकुर,को पुरस्कृत किया गया जबकि हिंदी में भाषण प्रतियोगिता के लिए इशिता, कक्षा 10th में प्रथम, ईशानवी कक्षा 9th द्वितीय,संजना कक्षा 10th व हर्ष कक्षा 8th को भाषण प्रतियोगिया में तृतीय, के लिए पुरस्कृत किया गया है | साथ हीं अंग्रेजी में भाषण के लिए प्रथम स्थान पर सलोनी चौहान,लक्ष को द्वितीय, सूर्यांश को तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया | स्लोगन राइटिंग में स्नेहा दुग्गल और स्मृति, को पुरस्कृत किया जबकि चित्रकला में आदित्य पराशर, प्रवीण ठाकुर, यामिनी, को पुरसस्कृत किया गया अंग्रेजी में कविता पाठ में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान पर श्रेयास ठाकुर, अनाया शर्मा, अलीविया, विवेक, गुंजीत, द्वितीय स्थान के लिए रुद्रांश पटियाल, धर्मेंद्र, इशानवी, दिव्यांश, साकेत, और तृतीय स्थान के लिए दकशिव ठाकुर, डेविड, काव्या,समीक्षा, समृद्धि, दीया,हर्ष,संजना, तथा हिंदी में कविता पाठ के लिए सूर्यांश ठाकुर, खुशबु, पूर्वांशी सेन, दीक्षिका,वंशिका, मनन, वर्षा, पूजा, त्रियाम्बिका सेन, को और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए कृत्या, कृतिका,नटराज,चिराग, को प्रथम, अयान ठाकुर, हर्षित कश्यप, मेहनूर, आदर्श, को द्वितीय स्थान तथा हर्षिता, विवेक, राहुल नेगी, दैविक, आरव सोनी, को तृतीय स्थान के लिए पुरसस्कृत किया गया
वही रंगोली के लिए महर्षि वाल्मीकि हाउस को प्रथम, टैगोर हाउस को द्वितीय, वेद व्यास हाउस को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया पाठशाला में सालाना पारितोषिक समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान रजनी सेन समस्त सदस्य तथा पाठशाला स्टाफ और अविभावक उपस्तिथ रहे |

