Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशऔट टनल में घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की एम्स में हुई...

औट टनल में घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की एम्स में हुई मौत |  मृत व्यक्ति की अभी तक नहीं हो पाई पहचान | 

नगवाई | गत दिनों 07 अक्टूबर को औट टनल में एक नामालूम पुरुष जिसकी उम्र लगभग 45-50 वर्ष लग रही है। उक्त  व्यक्ति औट टनल के अन्दर फुटपात पर घायल अवस्था मे मिला जिसे इलाज के लिए कुल्लु वहां से मेडिकल कालेज व AIIMS विलासपुर ले जाया गया जहां पर दिनांक 10/11/25 को जेरे इलाज इसकी मृत्यु हो गई । जो उपरोक्त मृत व्यक्ति का अभी तक नाम व पता मालूम नहीं हो सका है। थाना औट के पुलिस दल ने मृतक के शव को कब्जा में लेकर ,छानवीन की जा रही है। उपरोक्त मृतक ने स्लेटी रंग की टी शर्ट व काले रंग पैट पहनी हुई है मृतक के शरीर की लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच पाई गई है,| मृतक की लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए शब गृह AIIMS बिलासपुर में ले रखा गया है | लाश की पहचान करने पर थाना औट में संपर्क किया जा सकता है। उक्त केस में जाँच अधिकारी I/O SI केशव राम थाना औट ने उपरोक्त जानकारी दी है | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments