मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के नगर चौराहे पर रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया बस्ती के पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर तत्काल मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
एसपी बस्ती ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है चाहे विवाद व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम हो या किसी अन्य कारण से उपजा हो फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे अचानक हुई घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके से दूर चले गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या आपसी विवाद को लेकर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
नगर चौराहे की इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है लेकिन पुलिस की तैनाती और सक्रियता से स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जल्द ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

